19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दिल्ली के मतदाताओं से सोनिया गांधी ने की भावुक अपील

नई दिल्ली, 23 मई । लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। इनमें दिल्ली की सातों लोकसभा सीट भी शामिल है। छठे चरण में जिन-जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं, वहां गुरुवार शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। दिल्ली की सातों सीटों पर मतदान के पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मतदाताओं से खास अपील की है। उनका एक वीडियो संदेश जारी किया गया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा, “मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह लोकसभा चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बेरोजगारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है।” उन्होंने आगे कहा, “आपका हर एक वोट रोजगार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा। मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाएं।” बता दें कि दिल्ली में सभी सातों सीटों पर 25 मई को मतदान होगा।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment