22.9 C
Jabalpur
August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हिसार में ट्रक और कार में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

हिसार, 27 मई । हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हिसार सेक्टर 27-28 मोड़ के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार दोपहर एक एसयूवी और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई है और चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। ट्रक से टकराने के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। कार में सवार परिवार के लोग हांसी में रिश्ता तय करने आए थे और वापस जाने के दौरान यह हादसा हुआ। सभी घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक से टकराने के बाद कार 20 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। जानकारी के अनुसार पंजाब के बठिंडा के पास मोड मंडी के रहने वाले बग्गा सिंह अपनी बेटी के लिए लड़का देखने हांसी के ढाणा कलां गांव आए थे। सभी लड़का देखने के बाद वापस सिरसा की तरफ जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। सिरसा निवासी सोनू ने कहा कि यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए। सदर थाना जांच अधिकारी सुभाष चंद्र के अनुसार सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। ट्रक और कार के बीच टक्कर के चलते हादसा हुआ है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस का एफडीए को सख्त निर्देश, गणेशोत्सव के दौरान प्रसाद में न हो मिलावट

Newsdesk

नेपाल त्रासदी पर एनसीपी-एसपी प्रवक्ता ने जताया दुख, बोले- भारत को पड़ोसी की मदद के लिए चलाना चाहिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

Newsdesk

160 संविदा कर्मियों को मिली नियमित नौकरी, ऊर्जा मंत्री ने किया ऐलान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading