20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

उत्तराखंड में सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी मशीन पर गिरा बोल्डर, चालक की मौत

धारचूला, 27 मई । उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां पहाड़ पर सड़क के निर्माण के लिए काम करते समय अचानक एक बोल्डर जेसीबी पर अचानक गिर गया। जिसमें जेसीबी चालक की मौत हो गई। जेसीबी मशीन पहाड़ी से आए मलबे के नीचे दब गया और साथ ही चालक भी मलबे में दब गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वहीं पहाड़ी से आए मलबे को हटाने का काम चल रहा है। दरअसल, सोमवार को पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला के टनकपुर-तवाघाट एनएच के एलागाड़ में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। इसके लिए भारी मशीनों और जेसीबी को काम पर लगाया गया था। इसी दौरान वहां अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर आकर जेसीबी मशीन पर गिर गया, जिसके कारण जेसीबी चालक की मलबे में दबने से मौत हो गई। इसके बाद मलबा हटाने का काम किया गया। वहीं एसएसबी और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को धारचूला अस्पताल पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक हिमाचल प्रदेश के चंबा का रहने वाला था, जिसका नाम श्यामलाल था और उसकी उम्र 28 साल बताई जा रही है। वहीं इस घटना के बाद से सड़क का कार्य फिलहाल बंद कर दिया गया है। सड़क बंद होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे आदि कैलाश, पंचाचुली यात्री और स्थानीय लोग फंस गए। जिला प्रशासन ने जल्द सड़क खुलने की उम्मीद जताई है। वहीं एलागाड़ में सड़क बंद होने आदि कैलाश और पंचाचुली यात्री के साथ-साथ स्थानीय लोग वहां अभी तक फंसे हुए हैं। 200 से 250 गाड़ियां सड़क के दोनों ओर फंसी हुई हैं। छत्तीसगढ़ से आए यात्री महेश कुमार साहू ने फंसे हुए यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सड़क को शीघ्र खोलने की मांग प्रशासन से की है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment