41 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पैसा न होनेे से किसान नहीं कर पा रहे खेती : भाजपा नेता बीवाई विजयेंद्र

बेंगलुरु, 28 मई। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस सरकार की उदासीनता के कारण राज्य के किसान खस्ताहाल हो गए हैं और वे खेती नहीं कर पा रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों के मुद्दों को नजरअंदाज कर दिया है। पिछले साल कम बारिश होने से पहले से ही परेशान किसान अब पैसा न होने के कारण बुआई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, “सूखे के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो गईं, लेकिन उन्हें उसका मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। जब से कांग्रेस की सरकार राज्य में सत्ता में आई है, किसानों को लगातार संकट का सामना करना पड़ रहा है।” विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, उसे जन सरोकार की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने सरकार से किसानों की आर्थिक मदद करने की मांग की, ताकि वे अगली फसल की बुआई कर सकें। विजयेंद्र ने कहा, “मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बैंकों को किसानों के कर्ज के बदले मुआवजा राशि समायोजित न करने के लिए कहा था, लेकिन बैंकों ने ऐसा नहीं किया। इससे सरकार की विफलता उजागर होती है। वह बैंकिंग प्रणाली को नियंत्रित करने में असमर्थ प्रतीत होती है।” उन्होंने कहा कि, “जिला प्रशासन ने बैंकों को चेतावनी दी है कि वे किसानों के खातों में जमा सूखा मुआवजा और फसल नुकसान सहायता को उनके कर्ज में समायोजित न करें। जिला आयुक्तों ने चेतावनी दी है कि बैंक यदि इन निर्देशों का उल्लंघन करेंगे, तो उनके खिलाफ समुचित कार्रवाई होगी। इसके बावजूद, बैंक किसानों के खाते में जमा राशि उनके कर्ज में समायोजित कर ले रहे हैं।” सूत्रों ने बताया कि लाखों किसानों को तकनीकी कारणों, जैसे आधार कार्ड खातों से लिंक नहीं होना आदि के चलते उनकी नष्ट हुई फसलों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है।

अन्य ख़बरें

सेन्ट्रल जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल गिरफ्तार, 17 करोड़ से ज्यादा के फर्जी आईटीसी का आरोप

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: इन कारणों की वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम

Newsdesk

पीएम मोदी को रिकॉर्ड कार्यकाल पर मिली बधाइयां, विदेशी मित्रों को धन्यावाद दिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading