25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

बालीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

मुम्बई, 30 अप्रैल| बालीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानदारी दी। अमिताभ ने लिखा कि इस खबर से वह टूट गए हैं।

67 साल के ऋषि कपूर को बुधवार सुबह सेहत में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस बात की पुष्टि उनके भाई व अभिनेता रणधीर कपूर ने भी की थी।

खबरों के मुताबिक, 67 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद अभिनेता लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे थे।

भारत में वापसी के बाद भी कपूर का स्वास्थ्य अक्सर ध्यान में रहा था। अभिनेता को फरवरी में त्वरित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ऋषि कपूर फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के पिता और गुजरे जमाने की अभिनेत्री नीतू सिंह के पति हैं।

अन्य ख़बरें

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Newsdesk

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading