39.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सुक्खू सरकार में खजाना खाली, कांग्रेस की खुद की गारंटी नहीं : राजीव बिंदल

शिमला, 28 मई । हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यह कह रहे हैं कि राज्य का खजाना खाली है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में कांग्रेस कौड़ी के भाव गारंटी देती है और बाद में खजाना खाली होने का रोना रोती है। अब दोबारा कांग्रेस के नेता फिर से नई-नई गारंटियां देने आ गए हैं। पहले 1,500 रुपये की गारंटी दी थी, अब 1 लाख रुपये की गारंटी देने की बात कर रहे हैं। जनता को गारंटी पर गारंटी दिए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की खुद की गारंटी नहीं है। डॉ. बिंदल ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी एक झूठी सरकार है और आज तक अपने ऐशो-आराम के लिए उन्होंने 28,000 करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया है। उसके बावजूद भी प्रदेश की सड़कों की हालत खराब है और सभी विकास कार्य बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विश्वविद्यालय, स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों पर तालाबंदी कर दी। डॉक्टरों का एनपीए बंद कर दिया गया है। उनकी भर्ती भी रोक दी गई है। 300 यूनिट फ्री देने वाली कांग्रेस ने जयराम सरकार की ओर से दी जाने वाली 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सब्सिडी को भी बंद कर दिया। प्रदेश में आज तालाबंदी की सरकार चल रही है, हिमाचल प्रदेश की जनता इससे बहुत परेशान हो चुकी है। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि सरकार का पैसा करीबी दोस्तों में बांटा जा रहा है। ऐसे लोगों को कैबिनेट रैंक दिया गया, जो पंचायत का चुनाव भी नहीं जीत सकते। प्रदेश की जनता इस सरकार से त्रस्त है और भाजपा को इस चुनाव में बड़ी जीत दिलाने जा रही है। देश में इस बार एकबार फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है।

अन्य ख़बरें

घर लौट आओ, भारत को तुम्हारी प्रतिभा की जरूरत है’, श्रीधर वेम्बु ने अमेरिका में रहने वाले भारतीयों से की अपील

Newsdesk

बंगाल का उत्साह बता रहा, टेरर- माफियाराज और कटमनी की सरकार से मिलेगी मुक्ति : सीएम योगी

Newsdesk

बिहार : संदिग्ध परिस्थिति में तालाब से लड़की का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading