24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

इरफान के परिवार के प्रति एंजेलिना जोली ने व्यक्त की संवेदनाएं

लॉस एंजेलिस, 30 अप्रैल| हॉलीवुड सुपरस्टार एंजेलिना जोली ने आईएएनएस के साथ साझा किए गए एक संदेश में बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। जोली ने अपने संदेश में कहा, “‘ए माइटी हार्ट’ के सेट पर मुझे इरफान खान के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। एक कलाकार के तौर पर वह बेहद उदार थे, जिसके चलते किसी भी ²श्य पर उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद सुखद रहा। उनकी प्रतिबद्धता और साथ ही साथ उनके मुस्कान की गहराई मुझे आज भी याद है। मैं उनके परिवार, दोस्तों व भारत सहित दुनिया भर में उनके काम के प्रशंसकों को अपनी संवेदना व सहानुभूति भेजती हूं।”

‘ए माइटी हार्ट’ साल 2007 में आई एक फिल्म है, जिसे माइकल विंटरबॉटम ने निर्देशित किया था। यह 2003 में आई मैरियन पर्ल के संस्मरण पर आधारित है। फिल्म में मैरियन के पत्रकार पति डैनियल पर्ल का पाकिस्तान में हुए अपहरण व अपहरणकतार्ओं द्वारा बेदर्द तरीके से उनकी हत्या किए जाने के बाद की कहानी दिखाई गई है।

जोली फिल्म में मैरियन पर्ल के किरदार में थीं, जबकि इरफान ने कराची के पुलिस प्रमुख जीशान काजमी की भूमिका को निभाया था।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

तनुश्री दत्ता का ‘वेटरन’ शब्द पर निशाना, कहा- ‘उम्र देखकर भरोसा नहीं, चरित्र के हिसाब से सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading