November 1, 2026
सी टाइम्स
खेल

सिंगापुर ओपन : सेन, श्रीकांत बाहर; सिंधु दूसरे दौर में

सिंगापुर, 29 मई | भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु ने शानदार जीत के साथ सिंगापुर ओपन बीडब्लूएफ 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है जबकि लक्ष्य सेन और किदाम्बी श्रीकांत पहले दौर में बाहर हो गए। सिंधु ने विश्व की 21वें नंबर की खिलाड़ी लाइन कजेर्सफेल्ट को लगातार गेमों में 21-12, 22-20 से पराजित किया। सिंधु ने 4-3 की बढ़त बनायी और फिर इसे आगे बढ़ाते हुए पहला गेम 21-12 से जीत लिया। दूसरा गेम आखिर में जाते-जाते रोमांचक हो गया। डेनिश खिलाड़ी ने सिंधु को गलतियां करने के लिए मजबूर किया और 19-16 की बढ़त बना ली। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता सिंधु ने चार गेम अंक बचाये और वापसी करते हुए 22-20 से गेम और मैच जीत लिया। लक्ष्य सेन विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा ओलम्पिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन से तीन गेमों के संघर्ष में 13-21, 21-16, 13-21 से हार गए। इससे पहले श्रीकांत जापान के कोडई नाराओका से 14-21,3-11 से हारकर बाहर हो गए। श्रीकांत दूसरे गेम में चोट के कारण रिटायर हो गए। श्रीकांत की चोट के बारे में अब तक पता नहीं चला है।

अन्य ख़बरें

हाइलो ओपन: सिंधु लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचीं, लक्ष्य भी खिताबी मुकाबले

Newsdesk

एशिया-पैसिफिक एमेच्योर: स्वानविक ने बढ़त बनाई, भारतीय खिलाड़ियों का अभियान जल्दी समाप्त

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारत को दोहरी कामयाबी, महिलाओं के बाद पुरुषों ने जीता खिताब

Newsdesk

Leave a Comment