25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हरियाणा सीएम ने पंजाब के पठानकोट में किया प्रचार, विपक्ष को निशाने पर लिया

पठानकोट, 30 मई । लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। मतदान को अपने पक्ष में करने के लिए तमाम राजनीतिक दलों की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है। इसी के मद्देनजर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। नायब सिंह सैनी ने पठानकोट में पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह बब्बू के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन को निशाने पर लिया। सीएम सैनी ने कहा कि ये लोग देश और प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं, उनकी नीति और नीयत ठीक नहीं है। इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने वालों का भी कोई अता-पता नहीं है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के मंत्री जेल की हवा खा रहे हैं। आम आदमी पार्टी पर अपना हमला तेज करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग कभी पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते थे, आज वही लोग खुद पंजाब की कानून व्यवस्था सही नहीं होने की बात कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और कई जेल की हवा भी खा रहे हैं। उन्होंने कहा, ये लोग देश और प्रदेश को लूटना चाहते हैं, विकास से इनका कोई लेना देना है। मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि आप पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को मजबूती की तरफ ले जाने का काम करें, राष्ट्र हित में कमल के चिन्ह पर वोट करें। बता दें, लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार शाम 5 बजे के बाद थम जाएगा। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान तेज कर दिए हैं और अलग-अलग जगह पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में पठानकोट में भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह बब्बू के पक्ष में चुनाव प्रचार करने विशेष तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे थे।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading