19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

कर्नाटक सेक्स वीडियो मामले में सांसद प्रज्वल रेवन्ना गिरफ्तार

बेंगलुरु, 31 मई । कर्नाटक के कथित सेक्स वीडियो मामले के मुख्य आरोपी और सांसद प्रज्वल रेवन्ना को भारत आते ही गुरुवार-शुक्रवार की रात बेंगलुरु हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) आज तड़के उन्हें बेंगलुरु में सीआईडी परिसर स्थित अपने कार्यालय लेकर गई। सूत्रों ने बताया कि जर्मनी के म्यूनिख से आई लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट एलएच764 को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरते ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने घेर लिया। इसके बाद उन्होंने हासन सांसद को इमिग्रेशन की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एसआईटी के हवाले कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना उनका कथित सेक्स वीडियो सामने आने के बाद 26 अप्रैल को देश छोड़कर चले गये थे। उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट, लुक आउट नोटिस और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किये गये थे। रेवन्ना को बोलेरो गाड़ी में हवाई अड्डे से एसआईटी कार्यालय ले जाया गया। उस वाहन में ड्राइवर और एक पुरुष कर्मचारी को छोड़कर एसआईटी टीम में सभी महिला सदस्य थीं। सूत्रों ने बताया कि रेवन्ना का मेडिकल आज ही कराया जाएगा। गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर उन्हें जज के सामने पेश किया जाएगा। हवाई अड्डे पर या सीआईडी परिसर के पास किसी जद (एस) कार्यकर्ता या रेवन्ना के वकील को नहीं देखा गया।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment