26.5 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

कर्नाटक में अवैध गर्भपात के दौरान महिला की मौत के मामले में माता-पिता गिरफ्तार

बागलकोट (कर्नाटक), 1 जून। अवैध गर्भपात के दौरान मौत के मामले में कर्नाटक पुलिस ने गर्भवती महिला के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कर्नाटक के बागलकोट जिले के महालिंगपुर कस्बे का है। माता-पिता पर आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी को कन्या भ्रूण हत्या करने के लिए मजबूर किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पिता संजय गौली और मां संगीता गौली के रूप में हुई है। महाराष्ट्र के सांगली की रहने वाली 33 वर्षीय सोनाली ने गर्भ में बेटी होने का पता चलने के बाद महालिंगपुर के किसी घर में गर्भपात कराया। बताया जा रहा है कि 27 मई को महिला की मौत हुई। उसकी पहले से ही दो बेटियां थीं। महिला की मौत के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने इस पूरे मामले में सांगली से सात लोगों की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य आरोपी नर्स कविता बड्डनवर भी शामिल है, जिसने महिला का गर्भपात कराया। शुरुआती जांच से पता चला है कि मृतका सोनाली ने भ्रूण के लिंग की पुष्टि के लिए महाराष्ट्र में स्कैनिंग कराई थी और गर्भपात करने के लिए आरोपी नर्स को 40,000 रुपये का भुगतान किया था। अब यह पूरा मामला महाराष्ट्र के सांगली पुलिस थाने से बागलकोट जिले के महालिंगपुर पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी नर्स कविता के खिलाफ 2022 में भी ऐसा ही मामला दर्ज किया गया था। जांच में पता चला है कि आरोपी कविता एक निजी अस्पताल में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करती थी। उसके पास स्कैनिंग मशीन थी। इस मामले में अधिकारियों ने संदिग्ध रैकेट से जुड़े लोगों के संबंध में जांच शुरू कर दी है। वहीं बाल कल्याण समिति के सदस्य शशिधर कोसुम्बे ने पुलिस के साथ आरोपी कविता के घर का दौरा किया और जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डी.बी. पट्टानाशेट्टी की लापरवाही की भी आलोचना की। कोसुम्बे ने कहा, “यह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक घटना है। कविता की गतिविधियों के प्रति अधिकारियों की लापरवाही स्पष्ट है। सरकार को एक रिपोर्ट भेजी जाएगी और समिति द्वारा एक अलग शिकायत दर्ज की जाएगी।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading