24 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

कर्नाटक: भूत-प्रेत से छुटकारे के नाम पर नाबालिग से बलात्कार करता रहा मौलवी, गिरफ्तार

 चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 3 जून । नाबालिग लड़की को भूत-प्रेत से मुक्ति दिलाने के बहाने उससे बार-बार बलात्कार करने के आरोप में कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को चित्रदुर्ग से एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं आरोपी ने इलाज के नाम पर पीड़िता के भाई से भी उसका यौन शोषण करवाया। यह मामला चित्रदुर्ग महिला पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी मौलवी के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि तीन साल से नाबालिग कुरान पढ़ने के लिए मस्जिद जाती थी। आरोपी ने उसके माता-पिता को बताया था कि उस पर बुरी आत्माओं का साया है, इसके लिए उसके घर पर एक विशेष अनुष्ठान करने की जरूरत है। पुलिस ने कहा, ”आरोपी नाबालिग को ठीक करने के नाम पर छह से सात महीने तक सप्ताह में एक बार लड़की के घर जाता था। घर जाने के बाद वह पीड़िता और उसके भाई को एक कमरे में ले जाता था और माता-पिता को कमरे से बाहर रहने के लिए कहता था।” मौलवी ने पीड़िता के भाई को विश्वास में ले लिया जिससे उसे यकीन हो गया कि उसकी बहन पर बुरी आत्माओं का साया है और मुक्ति के लिए उसका यौन शोषण किया जाना जरूरी है। उसने पीड़िता को ठीक करने के नाम पर भाई से उसका यौन शोषण भी करवाया। आरोपी ने इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया और उसने भी नाबालिग के साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, यह पूरा वाकया छह महीने तक चलता रहा। घटना तब सामने आई जब माता-पिता बेटी को पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर के पास ले गए। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पीड़िता के भाई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इस मामले में अभी और जानकारी सामने आनी बाकी है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading