May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मतगणना के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह रहें सतर्क : जीतू पटवारी

 भोपाल, 3 जून । लोकसभा चुनाव के मतों की गणना चार जून यानी मंगलवार को होने वाली है। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिलने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से मतगणना के दौरान सतर्क रहने की हिदायत दी है। लोकसभा चुनाव को लेकर जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा है, “हम सभी ने पूरी निष्ठा, समर्पण और परिश्रम से लोकसभा चुनाव में निर्णायक संघर्ष किया है। इसी का परिणाम है कि कांग्रेस, इंडिया परिवार निर्णायक बढ़त की ओर कदम बढ़ा चुका है। अब प्रजातांत्रिक प्रक्रिया के महत्वपूर्ण चरण मतगणना के दौरान भी अत्यधिक सतर्कता से जिम्मेदारी का निर्वाह करना है ताकि अपेक्षित सफलता सुनिश्चित की जा सके।” कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने आगे कहा, “मतगणना की प्रक्रिया अत्यंत संवेदनशील और संरचित होती है। इसका प्रत्येक चरण विधिवत और सही तरीके से पूरा किया जाए, यह भी हम सभी के लिए बहुत आवश्यक है। मतगणना के दौरान प्रत्येक प्रतिनिधि का कर्तव्य है कि वह पूरी सतर्कता और पारदर्शिता के साथ निगरानी करे। किसी भी अनियमितता या संदेहास्पद गतिविधि को तुरंत नोटिस करे।” जीतू पटवारी ने कांग्रेस प्रतिनिधियों से कहा है कि मतगणना के दौरान यदि कुछ भी नियम विरुद्ध दिखाई दे, इसकी सूचना संबंधित अधिकारी को दें। सुनिश्चित करें कि प्रत्येक टेबल पर गिनती के दौरान सही प्रक्रिया का पालन हो। मतगणना अधिकारियों का उद्देश्य निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। हमें भी उनकी इस लोकतांत्रिक जिम्मेदारी में उनकी सहायता करनी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कार्यकर्ताओं से जोर देते हुए कहा, मतगणना के दौरान यह भी ध्यान रखना है कि प्रशासनिक तंत्र के इस निष्पक्ष कार्य में कोई भी राजनीतिक दल या उनका नुमाइंदा बाधा नहीं बने। जब मतगणना समाप्त हो जाए, तब भी आपको अपने कर्तव्यों को पूर्ण सतर्कता के साथ निभाना है, क्योंकि, इस पड़ाव पर हमारे पूर्व के अनुभव अच्छे नहीं रहे हैं! ज्ञात हो कि राज्य में लोकसभा की कुल 29 सीटें है। इन स्थानों पर पहले चार चरण में मतदान हो चुका है और 4 जून यानी मंगलवार को वोटों की गिनती होने वाली है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 28 और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

अन्य ख़बरें

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने शहर में भ्रमण करते हुये ईद-उल-जुहा पर्व पर लगाई गई चाक चौबंद व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 318 पाव देशी शराब जप्त

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया 4 संभागों का सघन निरीक्षण, सफाई, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था की दिखीं बेहतर व्यवस्थाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading