October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दलाई लामा इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे

धर्मशाला, 3 जून ।Dharamshala तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा अपने घुटनों के इलाज के लिए इस महीने अमेरिका जाएंगे। उनके कार्यालय ने सोमवार को बताया कि इस दौरान वह किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। यह दिसंबर 2019 में कोरोना महामारी सामने आने के बाद दलाई लामा की पहली विदेश यात्रा होगी। आधिकारिक बयान में कहा गया है, “20 जून से अगले नोटिस तक उनका लोगों को संबोधित करने का या कोई अन्य कार्यक्रम नहीं होगा। “दलाई लामा अपने घुटनों के इलाज के लिए अमेरिका जाने वाले हैं। उनके धर्मशाला वापस आने के बाद वह नियमित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।” शीर्ष तिब्बती धर्म गुरू पिछली बार जून 2017 में अमेरिका गये थे। उस समय सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के अलावा वह रोचेस्टर स्थित मायो क्लिनिक में नियमित वार्षिक चिकित्सा जांच के लिए भी गये थे।

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment