36.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंदौर में मुस्लिम पोलिंग बूथों पर सबसे ज्यादा डाला गया नोटा : भाजपा नेता

इंदौर, 4 जून । इंदौर में भारतीय जनता पार्टी नेता गौरव रणदिवे का कहना है कि भारत में सबसे बड़ी जीत इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा की होने जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा सरकार के किए हुए काम के प्रति जनता का जो विश्वास है, उसका परिणाम आज इंदौर लोकसभा सीट पर देखने को मिल रहा है। यहां की जनता ने पीएम मोदी और भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। इंदौर में भाजपा की बड़ी जीत हो रही है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। गौरव रणदिवे ने कहा कि कांग्रेस ने नोटा-नोटा करके भ्रम फैलाया और दुष्प्रचार करने का प्रयास किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष खुद के पोलिंग बूथ पर कांग्रेस को नहीं जीता पाए। कांग्रेस ने जिस तरह से नोटा को लेकर भ्रम फैलाया या जिस तरह से वह हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती रही, उससे कुछ हद तक वोट प्रभावित हुआ है। पूरे नतीजे आने पर आप देखेंगे कि इंदौर में जितने मुस्लिम पोलिंग बूथ हैं, उन पर नोटा ही डाला गया। कांग्रेस ने 70 सालों से तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति की है। उनकी इस राजनीति को इंदौर की जागरूक जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा मार्जिन से जीतने वाली लोकसभा सीट इंदौर होगी। मध्य प्रदेश में हम 29 सीटें जीतने जा रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में ‘अब की बार चार सौ पार’ का नारा जो हुआ था, वह किसी नेता ने नहीं दिया था। यह नारा जनता का था। गौरव रणदिवे ने कहा, “कांग्रेस ने जिस तरह से भ्रम फैलाया, झूठ बातें की, उनके नेता उनसे नहीं संभलते और वह भाजपा पर आरोप लगाते हैं कि आपने अपने नेता, कार्यकर्ताओं को संभाल लिया होता तो शायद थोड़ा बहुत उनमें भी सुधार हो सकता था।” उन्होंने कहा, जनता कांग्रेस की कथनी और करनी को जानती है। इंडिया गठबंधन ने जिस तरह से पूरे भारत में भ्रम फैलाने की बात की, मैं मानता हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश मतदान कर यह बता रहा है कि एक बार फिर मोदी सरकार।

अन्य ख़बरें

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सेवा प्रदायगी की दक्षता को करें मजबूत: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Newsdesk

कलेक्टर ने दिखाई मानवीय संवेदना

Newsdesk

सीएमएचओ एवं डीपीओ  द्वारा किया गया निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading