November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

अच्छा रहा ‘इंडिया’ गठबंधन का प्रदर्शन, दिल्ली की बैठक में मिलकर आगे का निर्णय लेंगे : चंपई सोरेन

रांची, 5 जून । झारखंड के सीएम चंपई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन बुधवार की शाम नई दिल्ली में होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। इसके पहले रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि चुनाव में झारखंड सहित पूरे देश में ‘इंडिया’ गठबंधन का प्रदर्शन अच्छा रहा है। दिल्ली में होने वाली बैठक में गठबंधन के सभी दलों के लोग आगे की परिस्थितियों पर चर्चा करेंगे और उसके अनुसार निर्णय लेंगे। सोरेन ने कहा कि चुनाव में किसी भी एक दल को बहुमत नहीं मिला है। अकेले कोई पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। गठबंधन के आधार पर ही सरकार बनेगी। चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन की पार्टियों के सभी नेताओं का आपस में मिलना जरूरी है। बैठक में विचार-विमर्श के बाद जो निर्णय लिया जाएगा, हम लोग उसी के अनुसार चलेंगे। सीएम चंपई सोरेन से जब ‘इंडिया’ गठबंधन छोड़कर भाजपा से चुनाव लड़ने वाली गीता कोड़ा और सीता सोरेन की पराजय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सीएम चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन को मंगलवार की देर रात ‘इंडिया’ गठबंधन की टॉप लीडरशिप की ओर से कॉल आया और उन्हें दिल्ली में बुधवार शाम होने वाली बैठक के लिए बुलाया गया। इस बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी दिल्ली रवाना हुए हैं। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। वह पहले से दिल्ली में हैं।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment