November 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयव्यापार

मई में चीन के माल व्यापार के आयात-निर्यात में 8.6% की वृद्धि

बीजिंग, 7 जून । चीन के विदेशी व्यापार का सकारात्मक रुझान लगातार मजबूत हो रहा है। चीनी राजकीय कस्टम महाब्यूरो द्वारा शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष के पहले पांच महीनों में चीन के माल व्यापार का कुल आयात और निर्यात मूल्य 175 खरब युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 6.3% की वृद्धि है। मई में आयात और निर्यात 37 खरब 10 अरब युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 8.6% की वृद्धि रही। विकास दर अप्रैल से 0.6 प्रतिशत अंक अधिक रही। आयात और निर्यात को अलग-अलग देखते हुए पहले पांच महीनों में चीन का निर्यात 99 खरब 50 अरब युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 6.1% की वृद्धि रही और आयात 75 खरब 50 अरब युआन रहा, जो 6.4% की वृद्धि रही। चीनी राजकीय कस्टम महाब्यूरो के विश्लेषण विभाग के अध्यक्ष ल्यू तालांग ने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत से चीन के आर्थिक प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है, विदेशी व्यापार की सकारात्मक स्थिति मजबूत होती जा रही है। हाई-एंड, इंटेलिजेंट और हरित उत्पादों की अच्छी निर्यात गति और आयात पैमाने के लगातार विस्तार से प्रेरित होकर, मासिक आयात और निर्यात वृद्धि में और तेजी आई है।

अन्य ख़बरें

अटलांटा में आपूर्ति श्रृंखलाओं और महत्वपूर्ण खनिजों पर हुई प्रगति पर क्वाड मंत्रियों ने अपनी राय रखी

Newsdesk

सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को हटाया, डीजल और एटीएफ पर ड्यूटी को बढ़ाया

Newsdesk

कैलिफोर्निया के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 1 की मौत और 6 घायल

Newsdesk

Leave a Comment