28.5 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जब मंच पर ‘मेगास्टार ब्रदर्स’ का हाथ थामकर पीएम मोदी ने किया जनता का अभिवादन

विजयवाड़ा, 12 जून । तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, दक्षिण के सुपरस्टार और जनसेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एनवी. रमन्ना, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई मंत्री शामिल हुए। इस शपथ ग्रहण में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ मेगास्टार चिरंजीवी और पवन कल्याण पर रहा। दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पवन कल्याण मंच से पीछे जा रहे होते हैं, तभी पीएम मोदी उनका हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाते हैं, फिर उनके बड़े भाई और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी के पास जाते हैं। इसके बाद पीएम मोदी मंच से चिरंजीवी और पवन कल्याण का हाथ पकड़कर लोगों का अभिवादन करते हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों भाईयों का गले लगाते हैं, साथ ही मेगास्टार ब्रदर्स को बधाई भी देते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग अलग-अलग रिएक्शन भी दे रहे हैं। इससे पहले मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जनसेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण अपने बड़े भाई मेगास्टार चिरंजीवी के पास गए थे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने विधानसभा में 21 सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी सीटों पर जीत हासिल की। जबकि, लोकसभा में दो सीटों पर चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत दर्ज की। इस तरह से पवन कल्याण की पार्टी की चुनाव में जीत की स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहा। विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित समारोह में एनडीए के कुल 24 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों में जनसेना के तीन और भाजपा के एक मंत्री शामिल हैं। इस अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमन्ना, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी, राम मोहन नायडू, पेम्मासनी चंद्रशेखर, चिराग पासवान, किशन रेड्डी, रामदास आठवले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत, चिरंजीवी, लोकप्रिय अभिनेता और टीडीपी विधायक एन. बालकृष्ण भी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 3,500 करोड़

Newsdesk

ओडिशा: 76612 करोड़ रुपए के 20 प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 50000 से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद

Newsdesk

बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, तीन किशोरों की मौत से मातम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading