July 27, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीराष्ट्रीय

एआई में इनोवेशन और स्टार्टअप के लिए भारत एक अच्छा हब : गूगल क्लाउड सेल्स हेड

नई दिल्ली, 13 जून । भारत स्टार्टअप शुरू करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में इनोवेशन के लिए एक अच्छा हब है। ये दावा गूगल क्लाउड के शीर्ष अधिकारी की ओर से किया गया है। गूगल क्लाउड में प्रेसिडेंट और ग्लोबल सेल्स हेड मैट रेनर ने कहा कि भारत में ग्रोथ की अपार संभावनाओं के कारण यह उन कुछ देशों में शामिल है, जिन्हें इस वित्त वर्ष स्टार्टअप में निवेश मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत गूगल क्लाउड के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। उन्होंने आगे कहा कि गूगल क्लाउड पर हेल्थकेयर, फाइनेंशियल सर्विसेज और अन्य क्षेत्रों में एआई स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं। रेनर ने कहा कि भारत एआई में इनोवेशन के लिए काफी अच्छी जगह है। हम देख रहे हैं कि ग्राहक एआई इनोवेशन को आगे बढ़ा रहे हैं। हम एआई में विशेषज्ञता और टूल्स के जरिए अपने ग्राहकों को आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं। शीर्ष अधिकारी ने अपने नोट में कहा कि भारत अन्य देश के मुकाबले काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसकी वजह टेक्नोलॉजी और एआई के महत्व को समझना है। अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट की तरह ही गूगल भी क्लाउड मार्केट में एक बड़ी कंपनी है। कंपनी की इस क्लाउड इकाई का मुनाफा और आय सालाना आधार पर बढ़ रही है। 2023 की शुरुआत में गूगल क्लाउड मुनाफे में आ गई थी। 2024 की पहली तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग आय बढ़कर 900 मिलियन डॉलर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी की आय में सालाना आधार पर चार गुना का उछाल देखने को मिला था।

अन्य ख़बरें

तेलंगाना हाई कोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी को डाइड्रा कमिश्नर रंगनाथ की जगह लेने का आदेश दिया

Newsdesk

असम: कारखाना विस्फोट में 4 श्रमिकों की मौत के बाद 5 गिरफ्तार

Newsdesk

नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए दिल्ली से मुंबई तक 29 शहरों में कैंपस प्लेसमेंट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading