32.5 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गौतमबुद्ध नगर : बार-बार क्यों लग रही है हिंदुस्तान एडहेसिव कंपनी स्टोर में आग?

गौतमबुद्ध नगर, 30 अप्रैल| यहां के जीटी रोड थाना बादलपुर इलाके में स्थित हिंदुस्तान एडहेसिव लि. कंपनी के स्टोर में गुरुवार सुबह फिर आग लग गयी। तीन दिन के भीतर यहां आग लगने की यह दूसरी घटना है। आग उसी जगह पर उसी स्टोर में लगी है जहां, दो दिन पहले यानि मंगलवार को सुबह के वक्त भी लगी थी। 

गुरुवार को आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां भेज दी गयीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

जिला पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, “गुरुवार को आग सुबह करीब 7 बजे लगी। आग स्टोर रुम मे लगी।”

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी यहां सुबह करीब आठ बजे के आसपास ही आग लगी थी। गुरुवार को भी आग उसी स्टोर में लगी है, जहां मंगलवार को लगी थी। पहली बार आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका था। तब तक गुरुवार को दुबारा यह अग्निकांड हो गया।

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: आरआर-एसआरएच मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर, किसके सिर पर है ऑरेंज और पर्पल कैप?

Newsdesk

तेलंगाना : चारमीनार एक्सप्रेस के एस5 कोच में लगी आग, आलेर स्टेशन के पास मचा हड़कंप

Newsdesk

मध्य प्रदेश: नए आईएएस अधिकारियों को दूरदराज के आदिवासी इलाकों में पोस्टिंग मिली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading