26.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

टी20 विश्व कप के सुपर-8 में पहुंचा अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड हुआ बाहर

टरूबा (त्रिनिदाद), 14 जून । टी20 विश्व कप के सुपर-8 में अफगानिस्तान ने क्वालीफाई कर लिया है।अफगानिस्तान ने शुक्रवार को ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक भी लगाई। अफगानिस्तान की यह जीत न्यूज़ीलैंड के लिए बड़ा झटका है। सुपर-8 में पहुंचने का कीवी टीम का इरादा पूरा नहीं हो पाया। न्यूजीलैंड ग्रुप-सी में दो मैचों में दो हार के साथ सबसे नीचे है। अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज ने ग्रुप में तीनों मुकाबले जीत लिए। वहीं, न्यूजीलैंड को लगातार हार मिली और टीम टूर्नामेंट की रेस से बाहर हो गई है। इस मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया। पापुआ न्यू गिनी 19.5 ओवर में 95 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज किपलिन डोरिगा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। जवाब में गुलबदीन की 49 रन की पारी के दम पर अफगानिस्तान ने 15.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 96 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि, 96 रनों का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले तीन ओवरों में ही सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान का विकेट खो दिया और पावरप्ले 39/2 पर समाप्त हुआ। तीसरे स्थान पर आए गुलबदीन ने पारी को संभाला। हालांकि, अफगानिस्तान ने इसके बाद भी विकेट गंवाए लेकिन गुलबदीन क्रीज पर डटे रहे। एक जुझारू पारी खेलते हुए नाइब ने सिक्स लगाकर अफगानिस्तान को जीत दिलाई।

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading