September 19, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मध्य प्रदेश के रतलाम में मंदिर में फेंका गोवंश का कटा सिर, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

 रतलाम, 14 जून । मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक मंदिर में शरारती लोगों ने गोवंश का कटा हुआ सिर फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया गया है। रतलाम जिले के जावरा के जगन्नाथ महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार की सुबह जब पुजारी पहुंचे, तो उन्हें वहां गोवंश का कटा हुआ सिर मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना से नाराज हिंदू समाज के लोगों ने जावरा के बाजार को बंद करा दिया और फोरलेन पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि इस मामले में एक समुदाय विशेष के दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ किए जाने के बाद उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया। मौके पर बड़ी संख्या मेें पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने संवाददाताओं को बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंची। उन्हें हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई। जावरा के शहर काजी हाफिज भुरु भाईजान ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading