20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

नीट परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना में सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस ने भांजी लाठियां

पटना, 15 जून । एनईईटी (नीट) परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों में आक्रोश देखा जा रहा। बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को सैकड़ों छात्र परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों को हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने लाठियां भांजी तब जाकर विरोध प्रदर्शन शांत हुआ। पटना में दिनकर गोलंबर के पास शनिवार को नीट के परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। इस बीच उन्हें ओपेन बोर्ड के 12वीं के परीक्षार्थियों का साथ मिला। प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और सड़क पर टायर जलाकर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया। इस दौरान दिनकर गोलंबर पर आवागमन पूरी तरीके ठप हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को खदेड़ कर हटाया, तब जाकर हालात सामान्य हो सके। छात्र नीट परीक्षा को कैंसिल करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नीट परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। इसलिए परीक्षा रद्द की जाए, और फिर से ली जाय। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में गिरफ्तारी हुई है, फिर भी सरकार मानने को तैयार नहीं है। छात्रों ने कहा कि एनटीए ने जो ग्रेस मार्क्स दिया, वह कहीं से भी उचित नहीं था। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा। पेपर लीक का सबूत आर्थिक अपराध इकाई पटना पुलिस के पास है। इससे यह साबित होता है कि एक दिन पहले ही अभ्यर्थियों के पास प्रश्न पत्र आ गए थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment