20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूस ने कहा, यूक्रेन के हमले में सीमावर्ती गांव में 7 की मौत

मॉस्को, 15 जून। यूक्रेन की सेना ने रूसी सीमा क्षेत्र बेलगोरोड में बम बरसाए हैं जिसमें सात लोग मारे गए हैं। सिविल डिफेंस ने शनिवार को बताया, “शेबेकिनो कस्बे में ध्वस्त हुए अपार्टमेंट ब्लॉक के मलबे से चार शव निकाले गए हैं।” बेलगोरोड के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने टेलीग्राम पर बताया, “रेस्क्यू की गई एक महिला की बाद में अस्पताल में मौत हो गई।” शेबेकिनो पर यूक्रेनी हमलों के बाद शुक्रवार को इमारत क्षतिग्रस्त हो गई थी। शेबेकिनो यूक्रेन की सीमा से करीब 5 किलोमीटर दूर है। ज़्यादातर निवासी शहर छोड़ चुके हैं। सीमा के दूसरी ओर यूक्रेनी शहर वोवचंस्क है। इसके आसपास रूसी और यूक्रेनी सेनाएं इस समय भीषण लड़ाई लड़ रही हैं। व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने रूसी शहर ओक्त्याबर्स्की और मुरम में भी एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना दी। शनिवार को शेबेकिनो पर फिर से फायरिंग की गई। यूक्रेन दो साल से भी ज़्यादा समय से बड़े पैमाने पर रूसी आक्रमण का सामना कर रहा है। बेलगोरोड का सीमावर्ती क्षेत्र रूसी सैनिकों के लिए तैनाती और रसद के बेस के रूप में काम करता है। पूर्वी यूक्रेनी शहर खार्किव पर भी यहीं से हमला किया जाता है।

अन्य ख़बरें

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई

Newsdesk

चीन की मांग, क्यूबा पर प्रतिबंध और दबाव तुरंत खत्म करे अमेरिका

Newsdesk

बच्चे मोबाइल छोड़ें, पेरेंट्स से करें बात: इटली के रेस्तरां ने निकाला अनोखा तरीका

Newsdesk

Leave a Comment