20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अग्निपथ योजना को बदलाव के साथ फिर से शुरू करने की खबर को सरकार ने बताया फर्जी

Has Agnipath Scheme been relaunched? Govt says fake WhatsApp message doing rounds

नई दिल्ली, 17 जून । सरकार ने रविवार को अग्निपथ योजना को बदलाव के साथ फिर से शुरू करने की खबरों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर चल रहे इस आशय के संदेश को फर्जी बताया। सरकार ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्रेस सूचना ब्यूरो ने अपने एक्स हैंडल पर स्पष्ट किया, “एक फर्जी व्हाट्सएप संदेश में दावा किया गया है कि अग्निपथ योजना को कई बदलावों के साथ समीक्षा के बाद ‘सैनिक सम्मान योजना’ के रूप में फिर से शुरू किया गया है, इसमें सेवा की अवधि को बढ़ाकर 7 साल करना, 60 प्रतिशत स्थायी कर्मचारी और बढ़ी हुई आय शामिल है… भारत सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।” शुरू से ही अग्निपथ योजना की आलोचना कर रहे विपक्ष ने लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान आक्रामक रूप से इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाया। कांग्रेस ने केंद्र में सत्ता में आने पर इस योजना को खत्म करने का वादा किया। अग्निपथ योजना एक “टूर ऑफ़ ड्यूटी स्टाइल” योजना है, जिसे सितंबर 2022 में सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं में कमीशन प्राप्त अधिकारियों से नीचे के रैंक के सैनिकों की केवल चार साल की भर्ती के लिए लागू किया गया था। इस प्रणाली के तहत भर्ती किए गए कर्मियों को अग्निवीर कहा जाएगा।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment