19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

चीन में रेफ्रिजरेटेड लॉरी में दम घुटने से आठ की मौत

 बीजिंग, 17 जून । चीन के हेनान राज्य में एक रेफ्रिजरेटेड लॉरी के अंदर आठ लोग मृत पाए गए। बताया गया है कि दम घुटने से उनकी मौत हुई है। चीनी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना हेनान प्रांत की राजधानी झेंग्झौ से लगभग 140 किलोमीटर दक्षिण की है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, लॉरी के ड्राइवर ने अपने कार्गो में आठ लोगों को बेहोश पाया और आपातकालीन सेवाओं को इसकी सूचना दी। उन्हें होश में लाने का प्रयास किया गया। अंत में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसमें वाहन के चालक की जांच भी शामिल है। अधिकारियों ने कहा है कि वो सभी गलत तरीके से ले जाए जा रहे थे। उनकी पहचान भी अभी नहीं हुई है।

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

ट्रेन हादसे के बाद स्पेन में हिंसक विरोध प्रदर्शन, पीएम और परिवहन मंत्री का मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Comment