31.2 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कोटा में फांसी लगाकर बिहार के छात्र ने की खुदकुशी

कोटा, 17 जून। राजस्थान के कोटा के महावीर नगर थाना इलाके में कोचिंग छात्र के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कोचिंग छात्र ने रोशनदान से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक मृतक आयुष कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। मृतक के परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि रविवार की रात बिहार के मोतिहारी निवासी कोचिंग छात्र आयुष जायसवाल ने रोशनदान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब छात्र अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद छात्र की खुदकुशी का मामला सामने आया। इस मामले की महावीर नगर थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बता दें कि कोटा में लगातार कोचिंग स्टूडेंट्स खुदकुशी कर रहे हैं। इसको लेकर पुलिस जागरूकता फैलाने में जुटी है। कोचिंग संस्थानों को भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।

अन्य ख़बरें

वारासिवनी की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह का तीस अप्र्रैल को होंगा आयोजन

Newsdesk

नगर की सभी कालोनी मे कालोनाइजर को पानी की टंकी के निर्माण के साथ पानी निकासी की करनी होगी व्यवस्था……प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

बालाघाटजिले में पहली बार प्रथमआल स्टाइल नेशनल कराटे चैंपियनशिप सुतोकान  स्पोर्ट्स कराते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading