20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा- गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, बीजेपी में है

 चंडीगढ़, 18 जून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में जिस तरह कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ा है, उसे देखते हुए यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि इस बार कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। भूपेंद्र हुड्डा से जब कांग्रेस में जारी गुटबाजी के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक कहा कि देखिए कोई गुटबाजी नहीं है। सब ठीक है। गुटबाजी बीजेपी में है। बीजेपी के लोग गुटबाजी करते हैं। हमारी पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, सब एक हैं। आप अमित शाह को देखिए तो आपको पता चल जाएगा बीजेपी में कितनी गुटबाजी है। इसी गुटबाजी की वजह से इन लोगों का कुछ दिनों में बंटाधार हो जाएगा। इसके अलावा, जब उनसे आम आदमी पार्टी से गठबंधन के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक कह दिया कि अब दोनों पार्टियों के बीच कोई गठबंधन नहीं है। यह गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया गया था, जिसका राज्य स्तर पर कोई लेना–देना नहीं है। वहीं हुड्डा ने पिछले दिनों ये भी कहा था कि हरियाणा की बीजेपी सरकार अल्पमत में है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment