November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

किरण चौधरी, श्रुति चौधरी के अनुभव से भाजपा को होगा फायदा : मंत्री कंवरपाल गुर्जर

चंडीगढ़, 19 जून । हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ बुधवार को भाजपा में शामिल हो गई। हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने उनका बीजेपी में स्वागत किया है। किरण चौधरी और श्रुति चौधरी के भाजपा में शामिल होने पर हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा है कि किरण चौधरी एक बड़ी नेता हैं। विधायक और मंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश की जनता की सेवा की है। किरण चौधरी सीएलपी लीडर भी रही हैं और उनकी बेटी श्रुति चौधरी सांसद रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बेहद खुशी की बात है कि उन्होंने भाजपा के साथ आने का फैसला किया। हम उन दोनों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं। पार्टी को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा, भाजपा और मजबूत होगी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जिस प्रकार का व्यवहार चल रहा है, पार्टी की जो कार्यपद्धति है, उससे कांग्रेस के नेता दुखी हैं। यही वजह है कि पार्टी के बड़े बड़े नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। कांग्रेस अपनी पुरानी सोच से हट गई है, इसलिए उनके लोग पार्टी छोड़ रहे हैं। हरियाणा के तीन लाल — बंसी लाल, देवी लाल और भजन लाल सभी अलग अलग हुआ करते थे, लेकिन आज उनके परिवार के सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस पर कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि एक समय था जब तीनों नेताओं ने इस प्रदेश का नेतृत्व किया और प्रदेश के लिए काम किया। जिस प्रकार से हरियाणा की राजनीति में बदलाव हो रहा है, लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे सिद्ध होता है कि भाजपा जिस निष्पक्षता के साथ काम कर रही है। यही वजह है कि बड़े-बड़े नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment