November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

भाजपा को मजबूत करेंगे, कांग्रेस में लोगों की होती है अनदेखी : श्रुति चौधरी

चंडीगढ़, 19 जून । हरियाणा में भाजपा के कुनबे में बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने बुधवार को अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद आईएएनएस ने श्रुति चौधरी के खास बातचीत की। आईएएनएस से बात करते हुए श्रुति चौधरी ने कहा कि चौधरी बंसी लाल अपने आप में एक मिसाल रहे हैं। उनका जिक्र हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेंद्रगढ़ में आयोजित एक रैली में की थी। यह हमारा सौभाग्य है कि उन्होंने जनता के हित में काम किया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए श्रुति चौधरी ने कहा कि हमें उनका मार्गदर्शन मिलता रहा है और उन्होंने भी जनता के हित में काम किया है। हम सब मिलकर भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। कुमारी शैलजा ने कहा था कि हरियाणा में टिकट का बंटवारा सही नहीं हुआ, क्या आप भी टिकट नहीं मिलने से नाराज थी जिसकी वजह से पार्टी छोड़ने का फैसला किया। इस सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि अब ये बातें बहुत पुरानी हो गई हैं। मैं भाजपा में इसलिए आई हूं ताकि लोगों की अनदेखी न हो सके और हम कामयाब हो सकें, लोगों का काम कर सकें। किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की बहू हैं, वर्तमान में वह तोशाम से विधायक हैं। वहीं, उनकी बेटी श्रुति चौधरी सांसद रह चुकी हैं और हरियाणा कांग्रेस इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष थीं। किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने मंगलवार को ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment