19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ में इनामी बदमाश ‘चूहा’ गिरफ्तार

Uttar Pradesh News, 20 जून । उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाश पर अलग-अलग थानों में लूट तथा अन्य अपराधों के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। प्रकाश उर्फ चूहा नाम का यह बदमाश काफी लंबे समय से अपने साथी के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वह दिल्ली के कल्याणपुरी का रहने वाला है और नोएडा में वारदात कर वापस दिल्ली चला जाता था। पुलिस ने बताया है कि 19 जून की देर रात थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एफएनजी रोड पुस्ता के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। दोनों रुकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में प्रकाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल और लूट के चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। कल्याणपुरी का ही रहने वाला उसका साथी मनीष मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि प्रकाश उर्फ चूहा (25) और उसका साथी मोबाइल लूट और अन्य वारदातों में लंबे समय से संलिप्त हैं। पुलिस कई दिनों से उन्हें पकड़ने की कवायद कर रही थी। प्रकाश पर लूट के एक दर्जन से ज्यादा मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment