20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश के मंत्री विजयवर्गीय ने बताया पेड़ों का रोपण कैसे करें

इंदौर, 20 जून । मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में 51 लाख पेड़ लगाने की तैयारी चल रही है। राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आम लोगों को बता रहे हैं कि वह पौधों का रोपण कैसे करें। राज्य में बारिश के मौसम में पौधारोपण के अलग-अलग स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने 51 लाख पेड़ों के रोपण का संकल्प लिया है। इन पौधों के रोपण के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं, वहीं पौधों के रोपण के लिए तकनीक का सहारा लेने की भी बात कही जा रही है। कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि पौधों के रोपण की भी अपनी तकनीक है और उनके रोपण के साथ ही यह पता चल जाता है कि यह पेड़ जीवित रहेगा या नहीं। लिहाजा विजयवर्गीय स्वयं लोगों को यह बता रहे हैं कि पेड़ का रोपण कैसे करें। उन्होंने लोगों से कहा है कि पेड़ की जड़ जितने हिस्से में होती है उसे ही जमीन में गाड़ें, अगर तने को जमीन में गाड़ दिया जाता है तो पेड़ के सड़ने की आशंका रहती है। वहीं जड़ के ऊपर लगी पॉलिथीन को भी हटाना जरूरी है। इस दौरान इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि जड़ों को बिखरना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा है कि जिस स्थान पर पेड़ का रोपण किया जाना है, वहां गड्ढा होगा, खाद मिलेगी और फावड़ा भी उपलब्ध रहेगा। पानी के लिए बाल्टी और जग भी उपलब्ध रहेगा। इससे पहले राज्य में जल संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया गया था। यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू होकर गंगा दशहरा 16 जून तक चला। मध्य प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ पौधों के रोपण का संकल्प मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिया है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment