19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में शेख हसीना का किया स्वागत

नई दिल्ली, 22 जून । इस महीने दूसरी बार भारत की यात्रा पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पारंपरिक स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का स्वागत किया। बाद में वह राजघाट गईं जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर शेख हसीना द्विपक्षीय वार्ता के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली आई थीं। उन्होंने शुक्रवार शाम विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से आज शाम मुलाकात कर प्रसन्नता हुई। भारत की उनकी राजकीय यात्रा करीबी और पुराने रिश्तों को रेखांकित करती है। हमारे विशेष संबंधों को और बढ़ाने के बारे में उनके मार्गदर्शन की सराहना करता हूं।” अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री हसीना पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 9 जून को दूसरे वैश्विक नेताओं के साथ शेख हसीना भी शामिल हुई थीं।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment