26.3 C
Jabalpur
July 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

गाजियाबाद में तीन लोगों को मारी गई गोली, दो की मौत और एक घायल

गाजियाबाद, 22 जून । गाजियाबाद में एक बाइक सवार पिता और उसके दो पुत्रों को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। इस घटना में पिता और एक पुत्र की मौत हो गई है और एक बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने 15 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। मामला बाग में पानी डालने को लेकर हुए विवाद का है। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में पिता और उसके दो बेटों को गोली मार दी गई। तीनों बीती रात गांव से बाग जा रहे थे, तभी घात लगाकर बदमाशों ने 15 राउंड फायरिंग की। वारदात के करीब 10 घंटे बाद शनिवार सुबह पिता का शव रजवाहे में और एक बेटे का शव सड़क किनारे मिला। दूसरे बेटे की भी हालत नाजुक है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। लोगों की मानें तो यह आपसी विवाद का मामला हो सकता है और खेत में पानी डालने को लेकर यह विवाद हुआ होगा। दरअसल ये मामला दो संप्रदायों से जुड़ा हुआ भी है। इसलिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक पप्पू अपने बेटे चांद और राजा के साथ अपने बाग में पानी डालने का काम कर रहा था। तभी उसके पड़ोस वाले बाग में काम कर रहे लोगों से उसका विवाद हो गया। उस समय किसी तरह मामला शांत कराया गया। थोड़ी देर बाद जब पप्पू अपने दोनों बेटों के साथ नहर के पास से गुजर रहा था तो अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। करीब 15 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। फिलहाल इस मामले में दो लोगों की मौत हो गई है और एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading