20 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

राजकोट गेमिंग जोन हादसे को लेकर एसआईटी ने सौंपी रिपोर्ट, विभागीय लापरवाही का खुलासा

अहमदाबाद, 22 जून । राजकोट गेमिंग जोन हादसे में एसआईटी ने शुक्रवार को गुजरात सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। 25 मई को राजकोट गेम जोन में लगी आग की घटना की जांच के लिए गुजरात सरकार द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को गांधीनगर में गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी को रिपोर्ट सौंपी। सूत्रों की मानें तो, प्रारम्भिक रिपोर्ट में कई खामियां बताई गई हैं। नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही का जिक्र किया गया है। इसमें लोक निर्माण विभाग के साथ फायर सेफ्टी विभाग की लापरवाही का जिक्र किया गया है। गेमिंग जोन के संचालक कानून को ताक पर रखकर गेमिंग जोन चला रहे थे। उच्च अधिकारियों की भी भूमिका संदिग्ध बताई गई है। एसआईटी रिपोर्ट में उन अधिकारियों की भूमिका तलाशने की बात कही है, जिनकी तस्वीरें गेमिंग जोन में उद्घाटन के वक्त सामने आई थीं। नगर निगम के अधिकारियों की लूट की कहानी भी बताई गई है कि कैसे अधिकारी निगम में रहकर काली कमाई करते रहे। इसके अलावा कुछ सुझाव भी दिए गए हैं। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुभाष त्रिवेदी की अध्यक्षता वाली एसआईटी ने 100 पृष्ठ की अंतरिम रिपोर्ट में गुजरात पुलिस अधिनियम (जीपी एक्ट) की धारा 33 में कुछ बदलाव का सुझाव दिया है, जो स्थानीय पुलिस को ऐसे खेल क्षेत्रों को लाइसेंस देने का अधिकार देता है।

अन्य ख़बरें

देश के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं: पीएम मोदी

Newsdesk

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

Leave a Comment