20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

नोएडा में महिला डॉक्टर से 1 करोड़ 30 लाख रुपये की साइबर ठगी

नोएडा, 22 जून । यूपी के गौतमबुद्ध नगर से हैरान करने वाले मामले सामने आ रहे हैं। नोएडा के सेक्टर-49 में रहने वाली एक महिला डॉक्टर को जालसाजों ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर डॉक्टर के बैंक अकाउंट से 1 करोड़ 30 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम की इस घटना को अंजाम देने के लिए ठगों ने बाकायदा जाल बुना। एसीपी साइबर विवेक रंजन के अनुसार, महिला डॉक्टर के पास एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को नार्को टेस्ट विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि आपका पार्सल मुंबई एयरपोर्ट से जब्त किया गया है और उसमें अवैध दस्तावेज के साथ 5 किलो ड्रग्स है। इस संबंध में आपको पूछताछ के लिए या तो मुंबई आना होगा या फिर आपको स्काइप लिंक भेजते हैं, आप हमारे सवालों का जवाब दीजिए। पीड़िता को बताया गया कि उनके आधार कार्ड पर 6 खाते चल रहे हैं, जिनके जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की जा रही है। महिला डॉक्टर को डरा धमका कर दबाव बनाया गया, जिसके चलते वो अगले 5 दिनों तक स्काइप के जरिए जालसाजों से जुड़ी रहीं। इस बीच ठगों ने डॉक्टर के बैंक खाते से 1 करोड़ 30 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर अपना मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस स्टेशन में कराई। साइबर क्राइम पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। कॉलर के मोबाइल नंबर और बैंक खाता संख्या की सहायता से पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment