July 29, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीप्रादेशिक

वाराणसी के बाबा विश्वनाथ धाम की आय में चार गुना की वृद्धि

वाराणसी, 24 जून । उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम के कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद इसकी आय में चार गुना की वृद्धि हुई है। मंदिर के कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में आय 22 से 23 करोड़ के आसपास थी, जो 2023-24 में बढ़कर 86 करोड़ हो चुकी है। विश्वनाथ धाम के विस्तार और सुविधाओं के बाद पिछले सात साल में बढ़े दान के साथ ही दर्शनार्थियों की संख्या में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। आकंड़ों के अनुसार मई 2024 तक श्रद्धालुओं की संख्या 16.22 करोड़ दर्ज की गई। काशी विश्वनाथ धाम के कायाकल्प के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरंतर निरीक्षण और मार्गदर्शन में कई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। कोरोना महामारी की वजह से साल 2020-21 के बीच श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई थी, लेकिन अब इसमें तेजी से वृद्धि हो रही है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु हर दिन बड़ी संख्या में बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर 2021 को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया था। यह धाम करीब 5 लाख स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, जिसकी कुल लागत 900 करोड़ रुपये है। इसमें कुल 23 इमारतें और 27 मंदिर हैं। अब, श्रद्धालु गंगा घाट से सीधे कॉरिडोर के रास्ते बाबा के दर्शन आसानी से कर पा रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। देश ही नहीं बल्कि विश्वभर से लोग यहां कि प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और भव्यता को देखने आते हैं।

अन्य ख़बरें

3 माह की बालिका त्रिशा विश्वकर्मा को आयुष्मान भारत योजना से मिला नया जीवन

Newsdesk

काम दिलाने के बहाने युवतियों को बुलाकर कराया जाता था देह व्यापार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

भ्रूण लिंग परीक्षण गिरोह का नेटवर्क कई जिलों तक फैला, आरोपियों और दलालों की गिरफ्तारी की तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading