20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

हिसार में लव मैरिज करने वाले कपल की हत्या से सनसनी

हिसार, 24 जून । हरियाणा में हिसार के हांसी में लव मैरिज करने वाले एक कपल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार यह कपल हांसी के लाला हुकुम चंद जैन पार्क में बैठा था। इसी बीच सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे बाइक पर आए दो बदमाशों ने सात राउंड फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। फायरिंग के बाद कपल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर दिया और हमलावरों की तलाश में जुट गई। इस वारदात के बाद पार्क में घूमने आए लोगों में दहशत का माहौल है। हांसी एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि हमें सूचना मिली थी की पार्क में गोली चली है। इसके बाद पुलिस जब पार्क में पहुंची तो कपल के शव वहां पड़े हुए थे। मौके से गोलियों के खोखे भी बरामद किए गए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि दोनों को कितनी गोलियां लगी हैं। मृतकों की पहचान नारनौंद के बड़ाला गांव के रहने वाले तेजवीर और हांसी के सुल्तानपुर गांव की रहने वाली मीना के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक लड़के के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और लड़की के परिजनों से जानकारी लेने के लिए टीम लड़की के गांव गई है। कपल ने दो महीने पहले ही शादी की थी। तेजवीर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी अस्पताल में भिजवाया गया। इस पूरे मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment