21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इजरायल गाजा में युद्ध विराम प्रस्ताव के लिए प्रतिबद्ध : नेतन्याहू

यरूशलम, 25 जून । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि देश बंधकों की रिहाई के बदले गाजा में युद्ध विराम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पेश किए गए समझौते के प्रस्ताव के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम नेतन्याहू ने सोमवार को विपक्ष की ओर से बुलाए गए नेसेट (संसद) के विशेष सत्र के दौरान कहा, “हम उस प्रस्ताव के प्रति प्रतिबद्ध हैं जिसका अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने समर्थन किया है। हमारी स्थिति नहीं बदली है।” समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जो बाइडेन ने पहली बार मई के अंत में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए समझौते का प्रस्ताव पेश किया था। नेतन्याहू के बयान से पहली बार यह संकेत मिला है कि इजरायली पक्ष ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और इसका समर्थन करता है। पीएम नेतन्याहू का कहना है कि इजरायल तब तक युद्ध समाप्त नहीं करेगा जब तक कि हम सभी 120 बंधकों को वापस नहीं ले आते, जब तक हमास का सफाया नहीं हो जाता, दक्षिणी और उत्तरी क्षेत्र के निवासी सुरक्षित अपने घरों को वापस नहीं लौट जाते। इजरायल ने 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर हमला किया। यह हमला अभी भी जारी है। हमास के हमले में करीब 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 को बंधक बना लिया गया था।

अन्य ख़बरें

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

Leave a Comment