19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को उपचुनाव, 13 उम्मीदवार मैदान में

शिमला, 26 जून । हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीट– देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ पर 10 जुलाई को उपचुनाव होगा। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उपचुनाव के लिए नामांकन वापसी के बाद 13 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। हमीरपुर में निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप कुमार के नामांकन वापस लेने के बाद अब केवल तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। नालागढ़ में निर्दलीय उम्मीदवार गुरनाम सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। देहरा में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। पांच उम्मीदवार उपचुनाव लड़ेंगे। कांगड़ा जिले की देहरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस की कमलेश कुमारी (53), भाजपा के होशियार सिंह (57) और निर्दलीय उम्मीदवार सुलेखा देवी (59), अरुण अंकेश स्याल (34) और संजय शर्मा (56) चुनाव लड़ रहे हैं। हमीरपुर से भाजपा के आशीष शर्मा (37), कांग्रेस के पुष्पेंद्र वर्मा (48) और निर्दलीय उम्मीदवार नंद लाल शर्मा (64) मैदान में हैं। नालागढ़ में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा (44), भाजपा के केएल ठाकुर (64), स्वाभिमान पार्टी के किशोरी लाल शर्मा (46) और निर्दलीय हरप्रीत सिंह (36) और विजय सिंह (36) मैदान में हैं।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment