20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूस में पैसेंजर ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतरे, 70 लोग घायल

मॉस्को, 27 जून। रूस के उत्तर-पश्चिमी कोमी क्षेत्र में एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में कम से कम 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी आरआईए ने रूस की सरकारी रेलरोड कंपनी के हवाले से बताया कि बुधवार को ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 70 यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल, हादसे में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। आपातकालीन सेवाएं और मेडिकल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि भारी बारिश दुर्घटना का संभावित प्रमुख कारण हो सकती है। यात्री ट्रेन उत्तर पूर्वी कोमी में वोरकुटा से नोवोरोस्सिएस्क के ब्लैक सी बंदरगाह जा रही थी। ट्रेन में 200 से ज्यादा यात्री सवार थे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हादसा बुधवार को इंटा शहर के पास हुआ।

अन्य ख़बरें

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई

Newsdesk

चीन की मांग, क्यूबा पर प्रतिबंध और दबाव तुरंत खत्म करे अमेरिका

Newsdesk

बच्चे मोबाइल छोड़ें, पेरेंट्स से करें बात: इटली के रेस्तरां ने निकाला अनोखा तरीका

Newsdesk

Leave a Comment