19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नीट मामले में झारखंड के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल से सीबीआई की पूछताछ जारी

पटना, 27 जून । नीट पेपर लीक मामले को लेकर सीबीआई एक्शन मोड में आ गई है। संदिग्धों से सीबीआई की टीम पिछले 24 घंटे से लगातार पूछताछ कर रही है। इसी संबध में सीबीआई के अधिकारी झारखंड के हजारीबाग पहुंचे। यहां उन्होंने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल समेत स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के मैनेजर से पूछताछ की। सीबीआई की टीम गुरुवार सुबह 10:30 बजे चरही स्थित सीसीएल के गेस्ट हाउस से प्रिंसिपल एहसान-उल-हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज को लेकर ओएसिस स्कूल पहुंची। जहां दोनों से नीट पेपर लीक मामले में लंबी पूछताछ की गई। सीबीआई की टीम ने पूछताछ के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया था। जिसमें से तीन लोगों को बुधवार की देर रात छोड़ दिया गया, जबकि 7 लोगों से पूछताछ जारी है। इन्वेस्टिगेशन में सीबीआई की टीम को क्या कुछ हासिल हुआ, अब तक इस पर कोई अपडेट सामने नहीं आई है। बता दें, नीट पेपर लीक मामले के तार बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और गुजरात से जुड़े मिले हैं। बिहार की आर्थिक अपराध शाखा ने हजारीबाग के ओएसिस स्कूल को संदिग्ध पाया है। ईओयू की टीम से मिली रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ओएसिस के प्रिंसिपल एहसान-उल-हक से पूछताछ कर रही है। उनका कहना है कि मैं एनटीए में सिटी कोऑर्डिनेटर हूं और मेरा काम सिर्फ बैंक से पेपर के बक्से को रिसीव करना होता है।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment