19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

अदाणी डिफेंस के साथ मिलकर भारत में ही 70 एमएम रॉकेट बनायेगी थेल्स

Thales inks pact with Adani Defence to manufacture 70mm rockets in India

नई दिल्ली, 28 जून । स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने की केंद्र सरकार की पहल के अनुरूप अदाणी समूह की कंपनी अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने भारत में ही 60 एमएम रॉकेट बनाने के लिए थेल्स समूह के साथ एक करार किया है। थेल्स ने एक बयान में बताया कि यह भागीदारी न सिर्फ भारत के लिए उसकी प्रतिबद्धता के लिए महत्वपूर्ण है, “बल्कि यह वैश्विक स्तर पर हमारे पार्टनर नेटवर्क को मजबूत बनाने में भी मददगार होगी”। थेल्स समूह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हम इस भागीदारी पर अदाणी समूह को बधाई देते हैं। हम मिलकर भारत के रक्षा क्षेत्र के विकास और सफलता में योगदान देना चाहते हैं। “हम भारत में अदाणी समूह के साथ भागीदारी की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। हम भारत में थेल्स के 70 एमएम रॉकेट के विनिर्माण में साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।” थेल्स समूह ने कहा कि भारत के बढ़ते रक्षा उद्योग के लिए ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को जारी समर्थन में यह भागीदारी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस स्वदेशी रक्षा उत्पादों के डिजाइन, विकास एवं विनिर्माण की एक अग्रणी कंपनी है। कंपनी ने इसी महीने संयुक्त अरब अमीरात के एज समूह के साथ एक महत्वपूर्ण करार किया है जो अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और रक्षा क्षेत्र की एक प्रमुख वैश्विक कंपनी है। इस करार के तहत विश्व स्तरीय प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाना है जिससे दोनों कंपनियों की रक्षा और एयरोस्पेस क्षमता में वृद्धि होगी, वे अपने संबंधित उत्पादों के पोर्टफोलियो को एक साथ लाएंगे, और वैश्विक तथा स्थानीय ग्राहकों की जरूरतें पूरी करेंगे।

अन्य ख़बरें

गुजरात: दीपावली से पहले खाद्य कारोबारियों के लिए रैपिड टेस्ट किट अनिवार्य, मिलावट रोकने के लिए लिया गया फैसला

Newsdesk

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

Leave a Comment