25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

नीट मामले में गोधरा कोर्ट ने सीबीआई को नहीं दी आरोपियों की रिमांड

गोधरा, 28 जून। नीट परीक्षा में नकल मामले की जांच के लिए गुजरात के गोधरा पहुंची सीबीआई को झटका लगा है। सीबीआई ने गोधरा नीट नकल मामले की जांच के लिए पकड़े गए पांच आरोपियों में से चार की रिमांड मांगी थी, लेकिन गोधरा की कोर्ट से सीबीआई को उनकी रिमांड नहीं मिल पाई। इस मामले में सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि आरोपियों से पूछताछ बेहद जरूरी है। जांच एजेंसी ने यह भी कहा कि यह सिर्फ गोधरा का मामला नहीं है, देश के 24 लाख छात्रों के भविष्य का मामला है। गुजरात के गोधरा में पांच मई को नीट परीक्षा में नकल का खुलासा हुआ था। अभी तक इस मामले की जांच पंचमहल पुलिस के पास थी। नीट परीक्षा के पेपर लीक का मामला सामने के बाद जब केंद्र सरकार ने सीबीआई को जांच सौंपी थी तो राज्य सरकार ने गोधरा का मामला सीबीआई के सुपुर्द कर दिया था। सीबीआई की अर्जी पर कोर्ट में शनिवार को भी सुनवाई होगी। दोनों पक्षों की ओर से फिर दलीलें रखी जाएंगी। सीबीआई का कहना है कि नीट मामले की जांच सात राज्यों में फैली हुई है, जिसके लिए सीबीआई का आरोपियों से पूछताछ करना जरूरी है। इनमें महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली, गोधरा प्रमुख हैं। सीबीआई की दलील है कि देश भर में एक बड़ा रैकेट चल रहा है, जिसको रोकना जरूरी है। सीबीआई चार आरोपियों को रिमांड पर लेकर ओएमआर शीट के साथ छेड़खानी की जांच करना चाहती है। सीबीआई ने कोर्ट में यह भी कहा कि सभी आरोपियों की पूछताछ के बाद ही हम जांच तेजी से आगे बढ़ा पाएंगे। सीबीआई नीट धांधली मामले में गिरफ्तार स्कूल टीचर तुषार भट्ट, प्रिंसिपल पुरुषोत्तम शर्मा, बिचौलिया आरिफ वोरा और बिहार से गिरफ्तार विभोर आनंद की चार दिन की रिमांड चाहता है।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading