July 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन को जमानत मिलने का स्वागत किया

कोलकाता, 28 जून। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले मामले में जमानत मिलने पर खुशी जताई। सीएम ममता ने एक्स पर एक पोस्ट में उम्मीद जताई कि जमानत पर रिहा होने के बाद हेमंत सोरेन निश्चित रूप से अपनी पूर्ण राजनीतिक गतिविधियां शुरू करेंगे। सीएम ममता ने लिखा, “झारखंड के एक आदिवासी नेता हेमंत सोरेन को एक केस के चलते सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हाईकोर्ट से उन्हें आज जमानत मिल गई है! मैं इससे बहुत खुश हूं। मुझे यकीन है कि वह तुरंत अपनी पब्लिक गतिविधियां शुरू कर देंगे। हेमंत, आपका हमारे बीच दोबारा स्वागत है!” झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं एक शक्तिशाली आदिवासी नेता हेमंत सोरेन की अन्यायपूर्ण गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती हूं। भाजपा समर्थित केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाई से चुनी गई सरकार को कमजोर करने की एक सुनियोजित साजिश की बू आती है।

अन्य ख़बरें

गढ़ा पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 20 जुआरी गिरफ्तार; 84,870 रुपये और ताश की गड्डियां जब्त

Newsdesk

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीओडी जबलपुर में गरिमामय छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

Newsdesk

बी.फार्मा आठवें सेमेस्टर के प्रवेश पत्र में अपभ्रंद भाषा का प्रयोग, NSUI का विरोध प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading