36 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

अमृतसर में बीएसएफ ने छह किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन जब्त की

अमृतसर, 29 जून। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के अमृतसर जिले में दो अलग-अलग अभियानों में छह किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन जब्त की है। बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन से मादक पदार्थों की मौजूदगी के बारे में पता लगाया और फिर तलाशी अभियान चलाया। इन अभियानों के तहत कुल 6.130 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। बीएसएफ ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दो अलग-अलग अभियानों में, बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन से मादक पदार्थों की मौजूदगी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद तलाशी अभियान चलाया और 6.130 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।” उन्होंने आगे कहा, ”560 ग्राम की पहली खेप महावा गांव से और 5.570 किलोग्राम की दूसरी खेप कक्कड़ गांव से बरामद की गई। दोनों ही अमृतसर जिले में हैं। दोनों खेप पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई थीं। बीएसएफ सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के खतरे को रोकने के लिए दृढ़ संकल्पित और प्रतिबद्ध है।” बता दें कि, इससे पहले 24 जून को बीएसएफ ने अमृतसर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हेरोइन के एक संदिग्ध पैकेट के साथ एक चीन निर्मित ड्रोन बरामद किया था। बरामद किया गया ड्रोन चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक था। उसमें 420 ग्राम संदिग्ध हेरोइन का एक पैकेट था।

अन्य ख़बरें

बाजार की पाठशाला: एजुकेशन लोन लेने का है प्लान? जानिए जून 2026 में किस बैंक की ब्याज दर है सबसे कम

Newsdesk

अमित शाह समेत कई नेताओं ने आरएसएस के तीसरे सरसंघचालक बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 2026 : 12 पत्रकारों को मिला उत्कृष्टता का सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading