19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

कर्नाटक में फिल्मी अंदाज में पुलिस के काफिले पर हमला कर डकैती के आरोपी को छुड़ा ले गये गैंगस्टर

बेंगलुरु, 29 जून । कर्नाटक के गडग जिले में बिल्कुल किसी एक्शन फिल्म की तरह डकैती के एक आरोपी को उसके साथी छुड़ा ले गये। बदमाशों ने शनिवार तड़के पुलिस के काफिले पर हमला किया और अपने साथी के साथ भाग गये। पुलिस ने बताया कि कोपल जिले में गडग रेलवे ब्रिज के पास गिरोह के लोगों ने गंगावती पुलिस के काफिले पर हमला किया और आरोपी अमजद अली ईरानी के साथ फरार हो गये। गंगावती शहर पुलिस को डकैती के एक मामले में ईरानी की तलाश थी। पुलिस अधीक्षक बी.एस. नेमागौड़ा ने शनिवार को अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात के बाद बताया कि बीती रात पुलिस की टीम ईरानी को गिरफ्तार कर गंगावती थाने ले जा रही थी। रास्ते में उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला किया और आरोपी के साथ भागने में कामयाब रहे। पुलिस हमले में शामिल लोगों पर कार्रवाई करेगी। अभी यह पुष्टि की जा रही है कि कितने हमलावर थे। घटना में पुलिस की कार की खिड़की टूट गई और दरवाजे को भी क्षति पहुंची है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किस गैंग ने किया था। एसपी नेमागौड़ा ने कहा, “हमें पता है कि उनके मन में कानून का डर कैसे पैदा किया जाना चाहिए। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” गैंग को पकड़ने के लिए जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment