November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

गुरुग्राम : अरावली रेंज में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

गुरुग्राम, 29 जून । गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने अधिकारियों को अरावली रेंज में अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को आदेश दिया कि अरावली क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए। क्रशर जोन संचालकों या व्यक्तियों पर नजर रखी जाए और अगर कोई अवैध खनन में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। खनन विभाग के निरीक्षक भानु प्रताप ने अवैध खनन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस महीने अवैध खनन की सामग्री ले जा रहे तीन डंपर पकड़े गए। उन्हें जब्त कर 6.94 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस महीने ओवरलोड वाहनों पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि अगर उन्हें अरावली पर्वतमाला और उसके आसपास कहीं भी किसी प्रकार की अवैध निर्माण गतिविधियां होती दिखाई दे तो उसे ध्वस्त किया जाए। उन्होंने सोहना सबडिवीजन के एसडीएम सोनू भट्ट को आदेश दिए कि वे खुद उपमंडल (सब डिवीजन) के क्षेत्र का दौरा करें और अवैध निर्माण को रोकें। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को यह भी आदेश दिए कि अरावली क्षेत्र में कहीं भी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है तो पीएलपी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment