19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हिमाचल : प्री-मानसून में डेंगू ने पसारे पैर, अब तक 30 मामले आए सामने

Himachal Weather,2 जुलाई । बारिश का मौसम आते ही डेंगू की समस्या भी बढ़ जाती है। प्री मानसून में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के मुख्यालय नाहन में डेंगू ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। अब तक डेंगू के 30 मामले सामने आ चुके हैं। शहर में डेंगू के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मानसून से पहले ही डेंगू से लोगों को अपनी सेहत की चिंता सताने लगी है। स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने के लिए कमर कस रहा है। नाहन के डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल से डेंगू के 30 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। एमएस डॉ. अमिताभ जैन ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, डेंगू के ज्यादातर मामले अमरपुर इलाके से पाए गए हैं। मंगलवार को करीब आधा दर्जन लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। अस्पताल में सभी रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अमिताभ जैन ने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आप लोग बारिश का पानी एकत्रित न होने दें, ताकि डेंगू का मच्छर न पनपे और बीमारी न फैले। वहीं शहर में डेंगू के बढ़ते मामले के बीच सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि, चिकित्सा क्षेत्र को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य जारी है। साल 2025 तक सिरमौर के 10 स्वास्थ्य केंद्रों को वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा। यहां ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक सभी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment