20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

Tripura News : त्रिपुरा में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में नौ महिलाओं समेत 11 बांग्लादेशी गिरफ्तार

Nine women among 11 Bangladeshis held in Tripura for illegal entry

अगरतला, 3 जुलाई । भारत में बिना किसी वैध यात्रा दस्तावेज के प्रवेश करने के आरोप में अगरतला रेलवे स्टेशन से नौ महिलाओं समेत 11 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की। जीआरपी ने बांग्लादेशी नागरिकों को मंगलवार रात रेलवे स्टेशन से गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन में चढ़ने से ठीक पहले गिरफ्तार किया। बांग्लादेशी नागरिकों ने जीआरपी कर्मियों को बताया कि वे नौकरी की तलाश में ट्रेन से दिल्ली या भारत के अन्य शहरों में जाने के लिए अवैध रूप से त्रिपुरा आए थे। त्रिपुरा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या ये बांग्लादेशी नागरिक किसी मानव तस्करी के प्रयास में शामिल तो नहीं है? कुल मिलाकर बीते चार दिनों में अगरतला रेलवे स्टेशन से 33 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, पिछले दो महीनों में अब तक त्रिपुरा में पड़ोसी देश के 92 से ज्यादा नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी बांग्लादेशी नागरिक नौकरी की तलाश में भारत के अन्य राज्यों में जाने के इरादे से गुप्त रास्ते से त्रिपुरा में प्रवेश कर गए थे। त्रिपुरा में 856 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा के ज्यादातर हिस्सों पर पहले से ही बाड़ लगाये जाने और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के बावजूद, पूर्वोत्तर राज्य में बांग्लादेशी नागरिक अक्सर पकड़े जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

Leave a Comment